कल नीतीश कैबिनेट की होगी अहम बैठक -बिहार विधान मंडल सत्र बुलाए जाने के एजेंडा पर लग सकती है मुहर

कल नीतीश कैबिनेट की होगी अहम बैठक
-बिहार विधान मंडल सत्र बुलाए जाने के एजेंडा पर लग सकती है मुहर
पटना।लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में हैं। सीएम ने अब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। 20 जून को यह बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 11 बजे से बैठक बुलाई गई है। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय की तरफ से पत्र जारी किया गया है।सीएम सचिवालय की मानें तो यह अहम और अचानक बैठक बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र बुलाए जाने को लेकर बुलाई गई है। बिहार विधान मंडल बुलाए जाने के एजेंडा पर मुहर लगेगी। इधर, संसदीय कार्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक आहूत की जा सकती है।विधानमंडल का मानसून सत्र इस बार जुलाई के अंतिम सप्ताह में बुलाई जा रहीं है। लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से ऐसा देखने को मिलेगा। यहीं चुनाव की वजह से बिहार विधान सभा का बजट सत्र भी छोटा रखा गया था। विभागीय बजट पारित कराया गया था। बता दें कि पिछले साल 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच मानसून सत्र आहूत की गई थी।नीतीश कैबिनेट ने पिछले शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में 25 बड़े फैसले लिए थे। बिहार में बेरोजगारों भत्ता देने साथ ही राज्य कर्मियों के हाउसिंग अलाउंस में भी इजाफा किया गया था। कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी थी। बैठक में मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली-2024 को मंजूरी दी गई है। इस नियमावली के तहत बेरोजगारों को रोजगार के लिए आवेदन देना होगा।





