मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बीकानेर में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र वितरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीकानेर में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र वितरित

बीकानेर,। अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोजगार उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य के 21,800 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।प्रदेश स्तरीय आयोजन के साथ ही बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, आरएमआरएस सदस्य धर्मेंद्र सिंह खींवसर, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध, एसएसबी अधीक्षक संजय बूरी, जोगेंद्र शर्मा, डॉ जितेंद्र आचार्य सहित चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा 400 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें