मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा इन सात दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में जड़ा है शतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार को खेले गए टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने बेहतरीन शतक लगाया। ब्रेविस ने 56 गेंद में 8 छक्के और 12 चौके लगाते हुए नाबाद 125 रन की पारी खेली। वह अंतर्राष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के आठवें बल्लेबाज बने।

डेवाल्ड ब्रेविस की 125 रन की पारी अंतरराष्ट्रीय टी20 में किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज की खेली गई सबसे बड़ी पारी है। वहीं, डेवाल्ड दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वह महज 22 साल के हैं।

ब्रेविस का यह शतक दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 41 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है। उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया था।

डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा जिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में शतक लगाया है, उनमें डेविड मिलर (2), रिली रूसो (2), फाफ डु प्लेसिस (1), मन वैन विक (1), क्विंटन डिकॉक (1), रि लेवी (1)और रेजा हेंड्रिक्स (1) का नाम है।

आश्चर्यजनक यह है कि इस लिस्ट में टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाने वाले एबी डिविलियर्स का नाम नहीं है।

डेवाल्ड ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जाता है। 22 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 2023 में टी20 में डेब्यू किया था। अब तक 9 टी20 मैचों में 1 शतक की मदद से वह 265 रन बना चुके हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा चुके हैं। 2022 से 2024 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे ब्रेविस को 2025 आईपीएल के दौरान सीएसके ने खरीदा था। वह 2025 के लिए हुई नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। आईपीएल के 16 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए वह 455 रन बना चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें