अनुराग ठाकुर अपनी कुलदेवी का आशीर्वाद लेकर निकले विजय संकल्प यात्रा पर
हमीरपुर, । भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
हमीरपुर संसदीय सीट से पांचवीं बार अपना सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल
करने जा रहे हैं। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने शनिवार को अपनी कुलदेवी मां
अवाहदेवी का पूजन-अर्चन कर सर्वकल्याण की कामना के साथ विजय संकल्प के
अभियान को निर्बाध पूरा होने का आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी ने उन पर
विश्वास जताते हुए उन्हें एक बार फिर से जनता की सेवा करने का मौका दिया
है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रही है। मोदी
सरकार की योजनाओं का देश के हर वर्ग को फायदा मिला है और यही पार्टी की जीत
को भी सुनिश्चित करेगा।
इससे पहले अनुराग ठाकुर ठाकुर ने
शनिवार सुबह अपने घर में कन्या पूजन किया। अभी आज हमीरपुर में विजय संकल्प
यात्रा निकालने जा रहे हैं। उसके बाद एक रैली को संबोधित करेंगे। वे 13 मई
(सोमवार) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।





