मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

राम को काल्पनिक बनाने वाले प्राण प्रतिष्ठा से भाग रहे हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन- पूजन- अर्चन कर मंदिर परिसर की साफ सफाई कर श्रम दान किया। ठाकुर ने कहा कि “श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अब मात्र 6 दिन शेष हैं। प्रभु श्री राम के आगमन की खुशी में और प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर आज पूरा देश राममय होकर अपने आसपास के क्षेत्रीय मंदिरों में साफ सफाई कर रहा है। "इसी का अनुसरण करते हुए मैं भी आज यहाँ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में अपनी श्रमदान कर अनुगृहीत हुआ। मैं बाकी सभी लोगों से भी अनुरोध करता हूं कि वह सभी भी इस स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मंदिर परिसरों में गंदगी फैलाने से बचें, कूड़ेदान का प्रयोग अवश्य करें।"

अनुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस ने वर्षों तक हमें श्री राम को टेंट में रखने को विवश किया था। यह वही लोग हैं जिन्होंने श्री राम और रामसेतु को काल्पनिक बताया था। फिर से बाबरी मस्जिद के निर्माण का वादा किया था। राम मंदिर ना बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी। लेकिन करोड़ों राम भक्तों व कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत आज 500 वर्षों की प्रतीक्षा का अंत हो रहा है। यह तारीख पूछने वालों को करारा जवाब है। हमने तारीख, स्थान और समय के साथ-साथ उन्हें निमंत्रण भी भेज दिया है। आज यह इधर-उधर भाग रहे हैं ताकि इन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाना पड़े। पहले यह कह रहे थे कि हमें निमंत्रण नहीं मिला और अब निमंत्रण मिल गया है तो अलग बहाने बना रहे हैं। इन्होंने पहले राम मंदिर के निर्माण को लटकाया और अब जनता को भटकाने और भड़काने का काम कर रहे हैं।

दिल्ली के आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से एक भी मंदिर के पुजारी को कुछ नहीं मिला। उल्टा उनके ऊपर अत्याचार किया गया। यह वही लोग हैं जो राजनीति में आने से पहले भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की कसमें में खाते थे। लेकिन आज इन्होंने सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार युक्त शासन दिया है। इनके उपमुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद सभी जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल जी बताएं कि उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ईडी के समन से भागना जरूरी है”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें