मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद अनुपम खेर ने कहा- फिर से आ गई दिवाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या

में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का उत्साह पूरे देश में देखा जा रहा

है। हर तरफ भक्तिमय माहौल है। दिग्गज राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, फिल्म

इंडस्ट्री के अभिनेता आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर राम

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में हैं। आज वह अयोध्या के

हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने पहुंचे। इस मंदिर में

उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे हनुमान जी के दर्शन करते नजर आ रहे

हैं।

दर्शन के दौरान अनुपम खेर के आसपास लोगों की भीड़

उमड़ पड़ी। वहां मौजूद कई लोग अनुपम खेर के साथ तस्वीरें ले रहे थे। अनुपम

खेर ने उस भीड़ में भगवान हनुमान के दर्शन किए और कहा, “भगवान श्री राम के

पास जाने से पहले हनुमान के दर्शन अवश्य करने चाहिए। अयोध्या में हर तरफ जय

श्री राम का उद्घोष नजर आ रहा है। आज दुनिया भर के हिंदू भगवान राम की

भक्ति में लीन हैं। अनुपम खेर ने कहा, दिवाली फिर से आ गई है, यह दिवाली

असली दिवाली है।”

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम

मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति पर पूजा-अर्चना करने वाले हैं। इस

समारोह के लिए अयोध्या नगरी को सजाया गया है और हर तरफ उत्साह का माहौल नजर

आ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें