मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया में रहस्यमयी बीमारी से अब एक और बच्ची ने गंवाई जान, 10 दिन में हुईं 5 बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया।अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के मझुवा पूरव पंचायत में रहस्यमयी बीमारी से एक और ढाई साल की बच्ची मुस्कान ने जान गंवा दी है। उसकी मौत उपचार के दौरान देर रात पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में हो गई। बताया जा रहा है की दस दिन के अंदर ही पांच बच्चे की जान चली गई है। वही, सुबह बच्ची का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्वास्थ्य विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लागया।बता दें कि पिछले शनिवार को गांव के मन्नू ऋषिदेव की आठ साल की बेटी गौरी कुमारी, अरविंद ऋषिदेव का चार साल का बेटा रौनक कुमार, लवकुश ऋषिदेव का डेढ़ महीने के बेटा अंकुश कुमार के बाद शनिवार को संतोष ऋषिदेव की छह साल की बच्ची आंचल कुमारी की मौत पहले ही हो चुकी थी. जिसके बाद अब पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में 3 वर्षीय मुस्कान कुमारी की भी मौत हो गई है। वही, ग्रामीणों का यह आरोप है कि बच्चों का इलाज अच्छे तरीके से नहीं हो रहा है, जिसके कारण बच्चों की मौत हो रही. वही, इसी गांव के 3 बीमार बच्चों को गांव में मौजूद मेडिकल टीम ने बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा था, लेकिन अब परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि अररिया सदर अस्पताल में जो 3 बच्चे भर्ती हैं. उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर वापस गांव भेजा जाए क्योकि अब उन्हें सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें