मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोटा राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार सुबह 16 वर्षीय कोचिंग छात्र ने पढ़ाई के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। वह बिहार से कोटा आकर एक वर्ष से जेईई की तैयारी कर रहा था।विज्ञान नगर पुलिस थाने से मिली सूचना के अनुसार कोचिंग छात्र अभिषेक भागलपुर से कोटा आकर पीजी में रहकर निजी संस्थान से जेईई की कोचिंग ले रहा था। पुलिस को उसके कमरे से पीले पेपर पर सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है-''पापा, मुझसे नहीं हो पायेगा, मैं जेईई नहीं कर पाऊंगा। मुझमें आपसे बोलने की हिम्मत नही है। आई क्विट।"डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्र ने विषाक्त दवाई की गोलियां खाई थीं। उसके कमरे पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच के लिए सैम्पल लिये। पुलिस ने मृतक के पिता प्रदीप मंडल को सूचना दे दी है। वे पश्चिम बंगाल में व्यवसायी हैं। उनके कोटा पहुंचने तक शव को मोर्चरी में रखा गया है। उसके बाद पोस्ट मार्टम किया जाएगा।कोचिंग संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार उसने जेईई के दो पेपर नहीं दिये थे। वह दोनों में अनुपस्थित रहा। पीजी संचालक ने कुछ दिन पहले उससे पढ़ाई के बारे में पूछा था, तब उसने कहा था, अच्छी चल रही है। अचानक सुसाइड कर लेने से अन्य कोचिंग छात्र भी सकते में आ गये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें