मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

शहजाद अली हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शहजाद अली हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 अभियुक्त गिरफ्तार

सीवान : जिले में बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए चर्चित शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले के अग्रतर अनुसंधान के दौरान पुलिस ने एक अन्य नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही इस हत्याकांड में अब तक कुल 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 2 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को शिवराजपुर गांव निवासी शहजाद अली की ग्रामीणों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सीवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 तथा एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए थे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम पूर्ण वीडियोग्राफी के साथ कराया गया था। इस मामले में बड़हरिया थाना कांड संख्या 230/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया।

तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर गठित टीम ने पहले ही 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था तथा 2 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया था। इसी क्रम में आगे की जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य नामजद अभियुक्त प्रमेन्द्र मांझी, पिता- बेचनू मांझी, निवासी शिवराजपुर, थाना बड़हरिया, जिला सीवान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने दावा किया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें