कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में शुरु ,आज देर रात या कल होगी झारखंड के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में शुरु ,आज देर रात या कल होगी झारखंड के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
दिल्ली: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम साढ़े छह बजे से दिल्ली में शुरू हो गई है। झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम इस बैठक में मौजूद हैं। आलमगीर आलम ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के बैठक होते होते देर रात हो सकती है। पहले यह तय होगा कि कांग्रेस किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद यह तय होगा कि उन सीटों पर उम्मीदवार कौन कौन होंगे। उन्होंने कहा कि अगर बैठक जल्दी खत्म हो जायेगी तो आज ही घोषणा होगी अन्यथा गुरुवार को उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी। मालुम हो कि इस बैठक के बाद देर रात तक झारखंड के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। जिसमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, खूंटी एवं हजारीबाग सीट शामिल है। इस बैठक में झारखंड सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और गोवा में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी।





