मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में नौकरी का अवसर, कोर्ट मास्टर और पर्सनल सेक्रेटरी पदों के लिए करें आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में नौकरी का अवसर, कोर्ट मास्टर और पर्सनल सेक्रेटरी पदों के लिए करें आवेदन

अमरावती। हाई कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने न्यायाधीशों और रजिस्ट्रारों के लिए न्यायालय प्रमुख और निजी सचिव के कुल 32 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने जिन 32 कोर्ट मास्टर और पर्सनल सेक्रेटरी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर का ज्ञान और टाइपिंग भी आना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी।

वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 57,100 से 1,47,760 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/बीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को एप्लीकेशन के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद 'रजिस्ट्रार (प्रशासन), आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, नेलापाडु, अमरावती, गुंटूर जिला, पिन- 522239' के पते पर भेज दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें