मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश : प्रकाशम में बस में आग लगने से 36 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश : प्रकाशम में बस में आग लगने से 36 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

अमरावती। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी बस में आग लगने से उसमें सवार 36 यात्री बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना उलावपाडु मंडल के भीमावरम अड्डा रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह प्राइवेट बस हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देखा। सूझबूझ दिखाते हुए उसने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को सतर्क किया। आग लगने से पहले ही सभी यात्री बस से उतरने में कामयाब हो गए। सभी यात्रियों के उतरते ही सबने राहत की सांस ली। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही के महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बसों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

27 अप्रैल को तेलंगाना के मेडक जिले में एक निजी ट्रैवल बस में आग लग गई। दुर्घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। बस में मौजूद ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति ने आग देखते ही तुरंत बस से उतर गए।

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में 26 मार्च को एक निजी ट्रैवल बस की टिपर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें आग लगने से कम से कम 14 लोग जिंदा जल गए और 15 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रायवरम के पास एक पत्थर की खदान के पास हुई।

आग में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

24 अक्टूबर 2025 को आंध्र प्रदेश के कुरनूल कस्बे के पास एक दुर्घटना में सड़क पर पड़ी एक मोटरसाइकिल को कुचलने के बाद एक निजी बस में आग लग गई, जिसमें 19 लोगों की जलकर मौत हो गई। एक निजी टूर ऑपरेटर की इस बस में 46 लोग सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी, तभी कुरनूल के बाहरी इलाके में चिन्नटेकर गांव के पास यह भयावह दुर्घटना घटी।

3 नवंबर, 2025 को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक बस-ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें