मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

अनंतनाग: सीएम उमर अब्दुल्ला ने राहत कार्यों का लिया जायजा, तेजी से पुनर्वास के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को अनंतनाग में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी तरह की देरी न हो और प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न, दवाइयां और पेयजल की आपूर्ति लगातार बनी रहे। सीएम अब्दुल्ला ने निर्देश दिए कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए। इसके साथ ही उन्होंने बिजली, पानी और संचार जैसी जरूरी सेवाओं की त्वरित बहाली का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए कमजोर तटबंधों और बांधों को तुरंत मजबूत किया जाए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुख्यमंत्री ने आज अनंतनाग में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्य को जल्द पूरा करने, आवश्यक सेवाओं को बहाल करने, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत करने, कमजोर बांधों को मजबूत करने और प्रभावित लोगों को पर्याप्त मात्रा में भोजन, दवाएं और पीने का पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।"

इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में सीएमओ ने लिखा, "मुख्यमंत्री आज अनंतनाग जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इन मुश्किल समय में उनके साथ है और उनकी मदद के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उनके साथ उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, मंत्री सकीना इटू, मंत्री जावेद अहमद राणा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी और जिले के संबंधित विधायक भी थे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें