मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ

पटना।बिहार में मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा सदस्य के रुप में शपथ ली। इसके बाद आसन के पास जाकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।पटना सिविल कोर्ट ने सोमवार को उन्हें शपथ के लिए अनुमति दे दी थी। अनंत सिंह चुनाव के दौरान हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिये गए थे, जिसके बाद से वह बेऊर जेल में बंद थे।पटना सिविल कोर्ट के आदेश के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें केवल शपथ लेने के लिए ही विधानसभा आने की अनुमति दी गई है। अन्य किसी गतिविधि में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है। शपथ लेने के बाद वे पुनः न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल लौट जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें