मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पाली-जोधपुर हाईवे पर टायर फटने से कार तीन बार पलटी, दो की मौत, सात घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाली-जोधपुर हाईवे पर टायर फटने से कार तीन बार पलटी, दो की मौत, सात घायल

पाली। पाली-जोधपुर नेशनल हाईवे 62 पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोहट के पास लालकी मोड़ पर उस समय हुआ जब एक ईको कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खेत की बाड़ में जा घुसी।रोहट थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि हादसे में 18 वर्षीय मित्राज सिंह पुत्र गुणवंत सिंह और तीन वर्षीय विश्वराज पुत्र प्रवीण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत रोहट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जोधपुर रेफर किया गया। चौधरी ने बताया कि हादसे में घायल और मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे आबूरोड के आसपुरा, गुजरात के गांधीनगर (रंगपुर) और मेहसाणा (भटनाघर) से थे। परिवार के लोग जैसलमेर-बाड़मेर टूर और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर शुक्रवार देर शाम लौट रहे थे।हादसे में घायल हुए लोगों में खीमसिंह राजपूत (65) पुत्र जयसिंह निवासी आसपुरा आबूरोड,मीना कुमारी (50) पत्नी खीमसिंह,गुणवंत सिंह (47) पुत्र स्वराज सिंह निवासी भटनाघर मेहसाणा,आशा बेन (39) पत्नी गुणवंत सिंह,प्रियंका (27) पत्नी प्रवीण सिंहसमेत अन्य दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जोधपुर में इलाज चल रहा है।हादसे की सूचना पर एएसआई रिड़मल विश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।इस हृदयविदारक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें