मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

अमूल ने आइस्क्रम से कनखजूरा मिलने की शिकायत के बाद जांच के लिए उत्पाद वापस मांगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अब अमूल के आइसक्रीम में कनखजूरा निकलने का मामला

सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने नोएडा में रहने

वाले उस महिला ग्राहक से आइसक्रीम का टब वापस करने का अनुरोध किया है, ताकि

उसकी गहन जांच की जा सके। महिला ने दावा किया था कि उसे आइसक्रीम से

कनखजूरा मिला है।

अमूल ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी

एक बयान में कहा है कि वो इस मामले की पूरी जांच कराना चाहती हैं। नोएडा

में महिला ग्राहक को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया है। अमूल ब्रांड के

तहत दुग्ध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ

(जीसीएमएमएफ) ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने

कहा कि वह भारत और वैश्विक बाजारों में बेहतर गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद

उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। इस बीच नोएडा के खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस

मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि नोएडा में एक महिला ने

दावा किया है कि उसने एक ‘इंस्टेंट डिलीवरी एप’ के जरिए आइसक्रीम मंगवाई

थी, जिसके अंदर उसे एक कनखजूरा मिला है। दरअसल नोएडा निवासी दीपा देवी नाम

की ग्राहक ने 15 जून को अपने बच्चों के लिए ब्लिंकिट से ऑनलाइन आइसक्रीम

आर्डर की थी। उन्होंने अमूल कंपनी का वानिला मैजिक फ्लेवर आइस्क्रीम 195

रुपये की मंगवाई थी। आर्डर आने के बाद जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसके

अंदर कनखजूरा रेंगता हुआ दिखाई दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें