मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

अमृत फेज़-2 के कार्यों को मिलेगी गति, निगमायुक्त ने दिए संबंधितों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरे करने के कड़े निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमृत फेज़-2 के कार्यों को मिलेगी गति, निगमायुक्त ने दिए संबंधितों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरे करने के कड़े निर्देश

जबलपुर : मप्र के जबलपुर शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। इसके लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार प्रगति की समीक्षा की जा रही है। इस कड़ी में आज बुधवार को भी निगमायुक्त अहिरवार ने अमृत फेज़ 2.0 के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष जोर देते हुए निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों को स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के बाद प्रभावित हुई सड़कों के री-स्टोरेशन अर्थात सड़क मरम्मत के कार्यों को तेज गति से पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही, शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए दो उच्च स्तरीय पानी की टंकियों का निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि समय-सीमा के भीतर काम पूरा न होने और गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने बताया कि अमृत फेज़-2 योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों और ठेकेदारों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए निर्देशित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें