मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में बम धमाका, आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब में अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में बम धमाका, आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़। पंजाब में अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस थाने में मंगलवार तड़े बम धमाका हो गया। इसकी सूचना पाते ही पुलिस और सेना के अधिकारी पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। यहां पहले भी धमाका हो चुका है। पंजाब पुलिस इस घटना पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बोल रही है। आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने जीवन फौजी के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धमाके की जिम्मेदारी ली है। धमाके की जिम्मेदारी लेने वाला जीवन फौजी खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां का साथी है।यह धमाका सुबह करीब सवा तीन बजे हुआ। धमाका उस स्थान पर किया गया जहां जब्त की गई गाड़ियां खड़ी थी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इससे घबराकर नींद से जागे लोग बाहर निकल आए। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचित किया। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सेना के अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर कर थाने के दरवाजे बंद कर दिए गए।अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर, बम निरोधक दस्ता और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। करीब छह घंटे बाद थाने के दरवाजे खोले गए। भुल्लर ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि अपनी पकड़ दिखाने के चक्कर में ये ब्लास्ट करवाए जा रहे हैं। जांच में अहम सुराग हाथ लगा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाने को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें