मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

अमृत भारत स्टेशन तैयार ,डीआरएम ने किया नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृत भारत स्टेशन तैयार ,डीआरएम ने किया नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

सहरसा। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव बुधवार को सहरसा जंक्शन पहुंचकर नव निर्मित अमृत भारत स्टेशन की तैयारी का जायजा लिया।डीआरएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद वॉशिंग पिट के लिए रवाना हुए। जहां वाशिंग पिट मे खड़ी अमृत भारत ट्रेन का भी निरीक्षण किया। वही ट्रेन के मेंटेनेंस और चल रहे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया।साथ ही कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।डीआरएम ने कहा कि सहरसा में अमृत भारत स्टेशन का नया भवन प्रतिशत बनकर पूरी तरह से तैयार है।नए भवन में पानी बिजली की सुविधा पर्याप्त है अब गृह प्रवेश की तैयारी है। रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। 24 अप्रैल को उद्घाटन होगा या नहीं 1 से 2 दिनों में स्पष्ट हो जाएगा। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत जो यात्री सुविधा दी जाएगी उस सुविधा में और भी बढ़ोतरी की जाएगी। निरीक्षण के बाद डीआरएम संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सिमरी बख्तियारपुर अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का निरीक्षण के लिए रवाना हुए।ज्ञात हो कि आगामी 24 अप्रैल को सहरसा जंक्शन का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा।नई सुविधाओं के साथ अमृत भारत स्टेशन के साथ अमृत भारत ट्रेन पूर्ण रूप से शहर वासी को समर्पित होगा। सहरसा वासी को एक साथ अमृत भारत की दो-दो सौगात मिलेगी। एक और जहां अमृत भारत का नया भवन बनकर तैयार है। वहीं दूसरी और सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन भी मिलेगी।अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन को लेकर रेलवे की तैयारियां तेज है।रेल सूत्र की माने तो 24 अप्रैल को अमृत भारत स्टेशन सहरसा का उद्घाटन हो सकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री 24 अप्रैल को मधुबनी में एक कार्यक्रम के दौरान रिमोट से सहरसा में अमृत भारत स्टेशन और अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन एक साथ कर सकते है।हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है।24 अप्रैल को सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन के उद्घाटन को लेकर डीआरएम ने कहा कि ट्रेन की रैक सहरसा पहुंच चुकी है।गुरुवार को अमृत भारत ट्रेन का विभिन्न रूट पर ट्रायल किया जाएगा ताकि कहीं फाल्ट तो नहीं है। रेल अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार से लगातार चार दिन तक अमृत भारत ट्रेन को कमिश्निंग के लिए विभिन्न रूट पर ट्रायल कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें