मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर

खंडवा। मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत सवा करोड़ महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की।

लाडली बहना को अब 1500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने खंडवा जिले के पंधाना में लाडली बहना की राशि के अंतरण समारोह में 608 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 2023 में 1000 से शुरुआत की थी, आज हमारी लाडली बहनों को 1500 प्रति माह देकर हम अपना संकल्प निभा रहे हैं। बहनों के हाथ में पैसा जाता है तो वह पूरे परिवार के सुख-समृद्धि का आधार बनता है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जवाब देने का सबसे बड़ा दिन वोट का दिन होता है, बहनें अपना आशीर्वाद वहीं देंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर बहन लखपति दीदी बने और आत्मनिर्भर जीवन जिए।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि गरीब की बेटी के हाथ पीले करना 16 संस्कारों में सबसे बड़ा पुण्य है, इसलिए सामूहिक कन्यादान में 55 हजार रुपए प्रति जोड़ा दे रहे हैं। इसी तरह किसान की आय बढ़े, बहुफसली खेती बढ़े और सिंचाई की हर बूंद खेत तक पहुंचे, इसी संकल्प को लेकर हम काम कर रहे हैं।

अपनी बाप-दादाओं की जमीन बचाकर रखना, आने वाला समय निमाड़ और मध्य प्रदेश का है।

केंद्र सरकार द्वारा रेल विकास के लिए मिली सौगात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर से इंदौर तक रेल लाइन और विकास की नई सौगात क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई घोषणाएं की और सूक्ता माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत करने की घोषणा की।

इसके साथ ही 25 गाय की डेयरी स्थापना पर लगभग 1 लाख की सहायता देने का एलान किया। एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत प्याज प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की और 252 करोड़ की खंडवा सीवरेज परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके अलावा लगभग 353 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें