मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से जारी करेंगे 1576 करोड़ रुपये

इंदौर,

10 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना

की अगली किस्त आज (शनिवार को) जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से फ़रवरी माह 2024 की

मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी

बिन्दु सुनील ने दी।

उन्होंने बताया कि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला ज़िले के रानी दुर्गावती कॉलेज ग्राउंड में में

आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सुबह 11:30 बजे प्रदेश की 1.29 करोड़

लाड़ली बहनों के खातों में 1576 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब मोहन यादव लाड़ली बहनों को

खाते में राशि डालने जा रहे हैं। योजना में प्रति माह हर हितग्राही महिला

को 1250 रुपये की राशि दी जा रही है।

मंडला

में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सभी नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों

में सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं लाइव वेबकास्ट के जरिए दिखाया जाएगा। लाड़ली

बहना योजना का कार्यक्रम प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में आयोजित

किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में योजना से लाभान्वित महिलाओं, लाड़ली बहना

सेना तथा शौर्या दल की सदस्य, लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं

एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया

है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार बहनों के

सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। इसी श्रृंखला में आज प्रदेश की लाड़ली बहनों

के खातों में 'लाड़ली बहना योजना' की 9वीं किस्त हस्तांतरित की जा रही है।

डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं

छोड़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें