मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बयान, बोले– यह सुशासन के नए युग की शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बयान, बोले– यह सुशासन के नए युग की शुरुआत

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए माननीय चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीएपीएफ) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं।

यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।"

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रही। बंगाल में एसआईआर के बाद मतदान प्रतिशत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है।

पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों के 3.6 करोड़ मतदाताओं ने पहले चरण में वोटिंग प्रतिशत को 92.88 प्रतिशत तक पहुंचाया, जो बंगाल के इतिहास में सबसे अधिक रहा। यह 2011 में बने पिछले रिकॉर्ड 84.72 प्रतिशत से भी काफी अधिक रहा। वहीं, 2021 के कुल विधानसभा चुनावों में कुल 81.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को कूचबिहार जिले में सबसे अधिक 96.04 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा, दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 94.65 प्रतिशत, बीरभूम में 94.51 प्रतिशत, मालदा में 94.46 प्रतिशत और उत्तर दिनाजपुर में 94.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

आंकड़ों के अनुसार, मुर्शिदाबाद में 93.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि अलीपुरद्वार में 92.71 प्रतिशत, झारग्राम में 92.26 प्रतिशत, पश्चिमी मेदिनीपुर में 92.18 प्रतिशत, बंकुरा में 92.15 प्रतिशत, पूर्वी मेदिनीपुर में 91.21, पुरुलिया में 90.95, पश्चिम बर्धमान में 90.33 प्रतिशत और दार्जिलिंग में 88.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कालिम्पोंग में सबसे कम 83.07 प्रतिशत वोट पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें