मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीयमंत्री शाह ने गुरु अंगद देव और महाराणा प्रताप को याद किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने आज

सिखों के द्वितीय गुरु अंगद देव को प्रकाश पर्व और मेवाड़ के पराक्रमी

महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा

है, ''सिख धर्म के दूसरे गुरु श्री गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व पर

उनका वंदन करता हूं।''

शाह ने लिखा है, '' गुरु अंगद देव

जी ने सिख धर्म के सेवाभाव को और आगे बढ़ाया और गुरुवाणी को जन-जन तक

पहुंचाने के लिए गुरुमुखी लिपि का विकास किया। आजीवन शिक्षा, सौहार्द,

शांति व सत्कार के लिए समर्पित उनका जीवन मानव कल्याण के पथ पर सभी को

प्रेरित करता रहेगा।''

केंद्रीयमंत्री शाह ने एक्स हैंडल पर

महाराणा प्रताप को भी उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने लिखा है, ''

मां भारती के वीर सपूत महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि

नमन। शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप जी ने

मातृभूमि के लिए त्याग का उच्च मानदंड स्थापित किया। अपने अद्भुत रण कौशल

से मुगल आक्रान्ताओं को घुटनों पर ला देने वाले महाराणा जी के नाम से ही

दुश्मनों की रूहें कांप जाती थी। संस्कृति, स्वधर्म व स्वाभिमान के ऐसे

महानायक के जीवन से देश युगों-युगों तक प्रेरणा लेता रहेगा।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें