मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह आज दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमित शाह आज दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराय काले खां में जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी 3000 किलोग्राम वजनी 20 फीट ऊंची प्रतिमा सराय काले खां में बांसेरा पार्क के प्रवेश द्वार पर स्थापित की है।केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अनावरण कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एक्स हैंडल पर लिखा, '' जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को मोदी सरकार इस वर्ष 150वें जयंती वर्ष के रूप में मना रही है। इस अवसर पर कल नई दिल्ली में उनकी प्रतिमा का अनावरण करूंगा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज को मातृभूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया। आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली अंग्रेजी हुकूमत को उन्होंने कड़ी चुनौती दी और स्वाधीनता सेनानियों के आत्मबल को मजबूत किया।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें