मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह आज से लद्दाख दौरे पर, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमित शाह आज से लद्दाख दौरे पर, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

लद्दाख। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले गृह मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण बैठक की घोषणा की है। मंत्रालय ने बताया है कि 22 मई को एक उप-समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ चर्चा होगी।

दरअसल लद्दाख में हाल के वर्षों में प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर स्थानीय संगठनों की सक्रियता बढ़ी है और केंद्र सरकार के साथ संवाद की प्रक्रिया जारी है। आगामी बातचीत लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मांगों पर केंद्रित रहने की संभावना है।

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित पक्षों के बीच पिछली बैठक 4 फरवरी को नई दिल्ली में हुई थी। अब लगभग साढ़े तीन महीने के अंतराल के बाद अगली बैठक प्रस्तावित की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान गृह मंत्री लद्दाख में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख नागरिकों से बातचीत करेंगे। हालांकि प्रशासन ने अभी तक उनके कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण जारी नहीं किया है।

लद्दाख के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बारे में जानकारी दी थी।

उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचेंगे।

1 मई को वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और 1 से 14 मई तक लद्दाख में आयोजित होने वाली पवित्र प्रदर्शनी के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि यह दौरा लद्दाख के विकास पर भारत सरकार के निरंतर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें