मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह रविवार को आएंगे बंगाल, भाजपा के सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमित शाह रविवार को आएंगे बंगाल, भाजपा के सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर आने वाले हैं, जहां वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बताया कि "अमित शाह शनिवार रात को बंगाल पहुंचेंगे। रविवार को वह सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय भूमि बंदरगाह, पेट्रापोल के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सहकारिता मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होने हुगली के अरामबाग जायेंगे।"इसके बाद शाह सॉल्टलेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे।पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान अमित शाह राज्य नेतृत्व के साथ बंद कमरे में संगठनात्मक बैठकें भी करेंगे। यह गृह मंत्री का लोकसभा चुनावों के बाद पहला बंगाल दौरा होगा। हाल ही में आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे देश में आक्रोश फैलाया है, ऐसे में शाह का दौरा और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें