मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

खड़गे की प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी से नाराज अमित शाह बोले, नफरत से हैं कांग्रेसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई और इसे बिल्कुल अप्रिय और अपमानजनक बताया।शाह ने एक्स पर लिखा, ‘कल (रविवार) को मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में अपने नेताओं और पार्टी से बढ़कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अनावश्यक तौर पर अपने स्वास्थ्य से जुड़े मसले में घसीटते हुए कहा कि वे मोदी को सत्ता से हटाकर ही मरेंगे। इससे पता चलता है कि इन कांग्रेसियों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है तथा वे लगातार इसके बारे में सोचते रहते हैं।’अमित शाह ने आगे कहा कि खड़गेजी के स्वास्थ्य के लिए मोदीजी प्रार्थना करते हैं और वे स्वयं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे लंबे समय तक स्वस्थ रहें। वे कई वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देखने के लिए जीवित रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें