मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता अमित शाह की आज हरियाणा में तीन जगह जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज हरियाणा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल में शाह के आज के कार्यक्रम को साझा किया है।भाजपा के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह आज चुनाव प्रचार का श्रीगणेश रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। वो दोपहर 12 बजे रेवाड़ी के सेक्टर-तीन में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा नेता शाह मुलाना विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। वह दोपहर ढाई बजे बराड़ा अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से शाह लाडवा पहुंचेंगे। यहां वो शाम होने से पहले पौने चार बजे मतदाताओं से रूबरू होंगे। यहां उनकी रैली कुरुक्षेत्र ग्राउंड में होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें