मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीरामनवमी पर छिंदवाड़ा में श्रीराम मंदिर पहुंचकर किया पूजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

छिंदवाड़ा/भोपाल, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने छिंदवाड़ा

प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को श्रीरामनवमी के अवसर पर ऊंटखाना स्थित

श्रीराम मंदिर में प्रभु के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वे दिल्ली

के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश शासन के

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।

दरअसल,

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह मंगलवार देर शाम छिंदवाड़ा पहुंचे थे। यहां

उन्होंने रात आठ बजे से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के

समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के बाद शाह ने देर रात कोर कमेटी और नाराज

नेताओं के साथ अलग से बैठक की। इनमें पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह चौधरी,

पं. रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया आदि नेता शामिल रहे। शाह ने सभी नेताओं को

साफ कर दिया कि यह चुनाव पार्टी के लिए अहम है। इसमें कोई कमी रहती है तो

पार्टी बाद में उसका विश्लेषण कर अपना निर्णय लेगी।

शाह

ने रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही किया। इसके बाद बुधवार सुबह उन्होंने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व

कैबिनेट मंत्री रमेश दुबे समेत सभी पदाधिकारियों से 40 मिनट चुनाव को लेकर

बातचीत की। बैठक के बाद शाह ऊंटखाना स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे और दर्शन

कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे दिल्ली के रवाना हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें