मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे इंदौर, इंदौर में आज बनेगा एक दिन में 11 लाख पौधे रोपने का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

इंदौर,। केंद्रीय गृह अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के एक

दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे हैं। वे तय समय से आधा घंटा लेट दोपहर 12.30

बजे विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट आए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका

स्वागत कर उनकी अगवनी की। इसके बाद शाह ने सबसे पहले पितृ पर्वत पहुंचकर

पितरेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे वहां से

रेवती रेंज स्थित बीएसएफ ग्राउंड जाकर कुछ ही देर में पौधरोपण करेंगे। इसके

बाद केन्द्रीय गृह मंत्री शाह प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ

एक्सीलेंस का उद्घाटन भी करेंगे।

दरअसल, स्वच्छता का रिकॉर्ड बनाने

वाले इंदौर में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

कार्यक्रम बीएसएफ के रेवती रेंज पर सुबह 6 बजे शंख बजाकर शुरू हो गया है।

अगर ऐसा हुआ तो इंदौर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो

जाएगा। इससे पहले सितंबर, 2023 में जनभागीदारी से असम में 9 लाख 26 हजार

पौधे का रिकॉर्ड है।

इंदौर में इस माह में 51 लाख पौधे लगाने का

लक्ष्य तय किया गया है। 6 जुलाई को संतों ने 11 हजार पौधे रोपकर इस अभियान

का शुभारंभ किया था। आज सांवेर रोड की रेवती पहाड़ी पर 11 लाख पौधे रोपकर

अभियान का औपचारिक समापन हो रहा है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब

100 प्रतिनिधि अभियान की निगरानी और दस्तावेजीकरण करेंगे। रेवती रेंज को

कुल नौ जोन और 80 सब जोन में बांटकर पौधारोपण किया जा रहा है। अभियान के

लिए 20 करोड़ रुपये के पेड़ दान में मिले हैं। यहां 300 ट्रकों में भरकर ये

पौधे रेवती रेंज पर जोन के भीतर पहुंचाए गए।

पौधरोपण में शहर के

नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाएं, राजनेता, सामाजिक संगठन, धार्मिक गुरु, बीएसएफ

जवान, पुलिस, शासकीय कर्मचारी और विद्यार्थी भी भागीदारी कर रहे हैं।

रेवती पहाड़ी पर 11 लाख में से 9 लाख पौधे मधुकामिनी के लगाए जा रहे हैं।

एक दिवसीय इस अभियान को मिलाकर इंदौर में कुल 51 लाख पौधे रोपे जा रहे हैं।

हरियाली के इस महाअभियान की कमान संभाल रहे प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री

कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि 6 जुलाई को अभियान शुरू होने से 13 जुलाई

तक 23 से 24 लाख पौधे रोपे जा चुके हैं। इंदौर 51 लाख पौधे रोपने के लक्ष्य

को भी पार कर लेगा।

इंदौर पहुंचनेे से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री

शाह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज एक विशेष दिन है, जब इंदौरवासी 11 लाख

पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान

के अंतर्गत मैं भी आज इंदौर (मध्य प्रदेश) के रेवती रेंज के BSF परिसर में

पौधे लगाऊंगा। आज दोपहर में मध्य प्रदेश के सभी जिलों के 55 प्रधानमंत्री

कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का शुभारम्भ भी करूंगा।

अभिनेता रणदीप हुड्‌डा भी पहुंचे इंदौर, कहा- इंदौर का अभियान दुनिया को दिशा देगा

पौधरोपण

में हिस्सा लेने के लिए फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा भी रविवार को इंदौर

पहुंचे। यहां उन्होंने पौधरोपण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा

कि मैं अपने आपको खुशनसीब मानता हूं। एक पेड़ मां के नाम इससे ऊपर क्या हो

सकता है। धरती हमारी मां है। पेड़ धरती के साथ हमारी सेहत को भी स्वस्थ रखते

हैं। इंदौर का अभियान दुनिया को नई दिशा देगा। पेड़ वाले बाबाजी के अभियान

में हाथ बंटाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें