अमित शाह कल तमिलनाडु में करेंगे रोड शो
नई
दिल्ली, । केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री
अमित शाह शनिवार को सुबह 11 बजे तमिलनाडु के कन्याकुमारी में मेट्टुकडई
जंक्शन से पुराने बस स्टैंड तक रोड शो करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) की राज्य इकाई के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार को मदुरै
पहुंचें और वहां राजग उम्मीदवार इंथिया मक्कल कालवी मुनेत्र कषगम
(आईएमकेएमके) के देवनाथन यादव के लिए वोट मांगें। इसके बाद शाह मदुरै में
भाजपा उम्मीदवार रामा श्रीनिवासन के समर्थन में एक रोड शो किया।
शनिवार
को ही अमित शाह राजस्थान पहुंचेंगे। भाजपा के अनुसार अमित शाह शाम 4 बजे
हरसोली, खैरथल (राजस्थान) में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।





