मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

गृहमंत्री अमित शाह 7 अगस्त काे आयेंगे पटना,पुनौराधाम में 8 अगस्त को जानकी मंदिर की रखेंगे आधारशीला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गृहमंत्री अमित शाह 7 अगस्त काे आयेंगे पटना,पुनौराधाम में 8 अगस्त को जानकी मंदिर की रखेंगे आधारशीला

पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात अगस्त को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आठ अगस्त को वे सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में बनने वाले जानकी मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 अगस्त की रात 9:30 बजे पटना पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 8 अगस्त की सुबह वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री पुनौराधाम में माँ जानकी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

पुनौराधाम परिसर में बनने वाले माँ जानकी मंदिर की भव्यता को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस मंदिर का वास्तु डिजाइन अयोध्या राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है। मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी, जो कि अयोध्या के राम मंदिर (161 फीट) से केवल 5 फीट कम है।

पुनौराधाम में बनने वाले मंदिर की कुल लागत 882 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इसे 36 महीने की समयावधि में पूरा किया जाएगा। इस पावन स्थल को न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक तीर्थस्थल बनाया जाएगा। इसमें धर्मशालाएं, धार्मिक संग्रहालय, यात्री सुविधाएं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अन्य संसाधन भी विकसित किए जाएंगे।

मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्री, गणमान्य अतिथि, साधु-संत और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

इसे एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

इस आयोजन की प्रशासनिक तैयारियाें काे लेकर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुनौराधाम का दौरा किया। उन्होंने भूमिपूजन स्थल, जनसभा स्थल, मंदिर परिसर, हेलीपैड, यातायात मार्ग और पार्किंग स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि यह आयोजन सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव का क्षण होगा और इसे अनुशासन व गरिमा के साथ संपन्न कराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें