मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सीमांचल इलाके में आज गरजेंगे अमित शाह और ओवैसी -लालू परिवार पर सीएम नीतीश कुमार भी साधेंगे निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
सीमांचल इलाके में आज गरजेंगे अमित शाह और ओवैसी  -लालू परिवार पर सीएम नीतीश कुमार भी साधेंगे निशाना

सीमांचल इलाके में आज गरजेंगे अमित शाह और ओवैसी

-लालू परिवार पर सीएम नीतीश कुमार भी साधेंगे निशाना

कटिहार।लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गयी है। बिहार की 5 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। जिसमें सीमांचल क्षेत्र की 3 सीटें शामिल हैं। ऐसे में एनडीए व महागठबंधन समेत अन्य दलों के नेता भी सीमांचल में प्रचार प्रसार तेज गति से कर रहे हैं। रविवार को सीमांचल में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनसभा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार शहर के राजेंद्र सटेडियम में रविवार को गृहमंत्री अमित साह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से एनडीए जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसका शनिवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के साथ ही एनडीए के प्रमुख नेताओं ने 21 अप्रैल को राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित अमित शाह के जनसभा के लिए मंच एवं पंडाल की तैयारी का जायजा लिया। इस जनसभा में धूप से बचने के लिए दो हैंगर लगाये गये है,जिससे कि धूप व गर्मी में भी सभा में शामिल होने वाले लोगों को कोई कठिनाई नहीं हो। इस जनसभा में गृह मंत्री के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा सहित कटिहार जिले के एनडीए के सभी जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। वहीं, सीएम नीतीश कुमार रविवार को किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया लोकसभा क्षेत्रों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह करीब 11.15 बजे से किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के ठाकुरगंज के गांधी मैदान में एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशी मास्टर मोजाहिद आलम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12.30 बजे कटिहार लोकसभा क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसका आयोजन एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया लोकसभा क्षेत्रों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह करीब 11.15 बजे से किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के ठाकुरगंज के गांधी मैदान में एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशी मास्टर मोजाहिद आलम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12.30 बजे कटिहार लोकसभा क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसका आयोजन एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें