मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह आज ओडिशा में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमित शाह आज ओडिशा में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार, शाह इस अवसर पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। गृहमंत्री एनएफएसयू परिसर के निकट केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का भूमि पूजन करेंगे।कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय गृह सचिव, एनएफएसयू के संस्थापक कुलपति और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शाह गृह मंत्रालय की विभिन्न पहलों के अंतर्गत पुलिस अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई पुलिस स्टेशन भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे तथा कई पुलिस स्टेशनों में कमांड एवं नियंत्रण और अन्य सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे।इसके अतिरिक्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। एनएफएसयू का भुवनेश्वर कैंपस राज्य में फॉरेंसिक और जांच से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ओडिशा सरकार द्वारा आवंटित 40 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस स्थायी परिसर को फॉरेंसिक और संबद्ध विज्ञानों के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।एनएफएसयू का यह अस्थायी परिसर तीन शैक्षणिक कार्यक्रमों—एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी डिजिटल फॉरेंसिक्स और सूचना सुरक्षा तथा एलएलएम साइबर कानून एवं साइबर अपराध जांच के साथ अपना संचालन शुरू कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें