मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह की आज गुजरात के तीन लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा, वडोदरा में शाम को रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज अपने गृह राज्य गुजरात के

तीन लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा करने के साथ एक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

में रोड शो करेंगे। भाजपा ने केंद्रीयमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे

के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इनदिनों प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सारे देश का दौरा कर

जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार

भाजपा की पहली जनसभा पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र के कुमार छात्रालय में सुबह

10ः30 बजे, दूसरी जनसभा भरूच लोकसभा क्षेत्र के खड़ोली गांव में दोपहर 1ः30

बजे और तीसरी जनसभा पंचमहल लोकसभा क्षेत्र में गोधरा के एसआरपी ग्राउंड

में दोपहर 3ः00 बजे होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह इन तीनों जनसभाओं को

संबोधित करेंगे। आखिर में शाम को वो वडोदरा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार

करेंगे। वो शाम 4ः30 बजे रोड शो में शामिल होंगे। इसकी शुरुआत रणमुक्तेश्वर

महादेव मंदिर रावपुरा से होगी। इसका समापन मार्केट क्रास रोड पर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें