मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में अरुण रेड्डी तीन दिन की पुलिस हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने केंद्रीय

गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में गिरफ्तार अरुण रेड्डी को

तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। रेड्डी को तीन मई को दिल्ली से ही

गिरफ्तार किया गया था। अरुण रेड्डी ट्विटर हैंडल ‘ स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ को

संचालित करता है। फिलहाल वह आईएफएसओ यूनिट की हिरासत में है। रेड्डी

कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल का नेशनल को-आर्डिनेटर भी है।

पुलिस

के मुताबिक डीपफेक वीडियो को बनाने और वायरल करने में अरुण रेड्डी की

प्रमुख भूमिका है ।रेड्डी पर मोबाइल फोन से सूबूत मिटाने का भी आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने रेड्डी के मोबाइल फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा

है।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह

भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमित शाह ने एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को

हटाने की बात कही। शाह ने इसका खंडन करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा था।

उसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने भी तेलंगाना

कांग्रेस के पांच सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। पांचों को

हैदराबाद के ट्रायल कोर्ट ने दस-दस हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें