मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह आज शाम दिल्ली में महाराष्ट्र के गठबंधन दलों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई, । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज शाम को

दिल्ली में महाराष्ट्र के गठबंधन नेताओं से बैठक में मुलाकात करेंगे।

उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कामकाज करते

रहने को कहा है। बैठक को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज वर्षा

शासकीय निवास पर होने वाली एनडीए नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक को

रद्द कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र

में एनडीए को अपेक्षित सीटें न मिलने की जिम्मेदारी लेते हुए देवेंद्र

फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसी सिलसिले

में फडणवीस शुक्रवार को दिल्ली में अमित शाह से मिले। शाह ने उन्हें नई

सरकार के शपथग्रहण समारोह तक काम करते रहने का आग्रह किया। इसके बाद

मुख्यमंत्री ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों से

शनिवार को मिलने का कार्यक्रम तय किया।

शनिवार सुबह अमित शाह की ओर

से तय की गई बैठक की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने आज शाम होने वाली

अपनी बैठक को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जानकारी मिली है कि

मुख्यमंत्री सहित महाराष्ट्र के एनडीए के नेता आज दिल्ली जाएंगे। इस बैठक

में अमित शाह महाराष्ट्र के एनडीए नेताओं को क्या दिशानिर्देश देते हैं, इस

पर निगाहें लगी हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि 2019 के

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए ने राज्य की 48 में से 41 सीटें

जीती थीं। लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना में फूट होने के बाद सीएम शिंदे की

शिवसेना और राकांपा में फूट होने के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की

राकांपा एनडीए में शामिल होकर चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में एनडीए के नए

गठबंधन को केवल 17 सीटें हासिल हो सकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें