मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह और राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ

सिंह आज (गुरुवार ) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के प्रवास पर

रहेंगे। गृहमंत्री शाह मंडला एवं कटनी में जनसभा एवं स्थानीय कार्यक्रमों

में शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रीवा एवं सतना के चुनावी दौरे पर

रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष

अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12ः50 बजे मंडला के

रपटा घाट पर मां नर्मदा के दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह

दोपहर 1ः10 बजे सर्किट हाउस के सामने स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर

माल्यार्पण करेंगे एवं दोपहर 1ः30 बजे पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित

करेंगे। शाह दोपहर 2ः50 बजे कटनी के विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन कर

पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3ः10 बजे विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड

में जनसभा को संबोधित करेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

दोपहर 12 बजे मऊगंज जिले की देवतालाब विधानसभा के नईगढ़ी देवतालाब ग्राउंड

में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2ः30 बजे सतना जिले

की नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें