मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के पोस्ट पर भाजपा का पलटवार, पोस्ट को बताया मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस के पोस्ट पर भाजपा का पलटवार, पोस्ट को बताया मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश

नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से 'एक्स' पर किए गए पोस्ट को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस की पोस्ट पर भाजपा नेता अमित मालवीय का पलटवार किया है।मंगलवार को भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस ने "सर तन से जुदा" की छवि का इस्तेमाल करके कोई संदेह नहीं छोड़ा है। यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है; यह मुस्लिम वोट बैंक को साधने और प्रधानमंत्री के खिलाफ़ एक छिपी हुई उकसावेबाजी है। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है। राहुल गांधी ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ़ हिंसा को उकसाया और उचित ठहराया है। फिर भी कांग्रेस कभी सफल नहीं होगी, क्योंकि प्रधानमंत्री को लाखों भारतीयों का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त है। इसके विपरीत, कहावत के अनुसार अगर किसी की गर्दन कटी है, तो वह कांग्रेस है - जो अब बिना सिर के हाइड्रा में सिमट गई है, जो बिना दिशा के लड़खड़ा रही है।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- जिम्मेदारी के समय गायब। कांग्रेस ने इस पोस्ट के जरिए कहीं न कहीं प्रधानमंत्री मोदी को टारगेट करने की कोशिश की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें