मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्ष के आरोपों के बीच हर नागरिक से चुनाव आयोग के पांच सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विपक्ष के आरोपों के बीच हर नागरिक से चुनाव आयोग के पांच सवाल

नई दिल्ली। विपक्ष इन दिनों लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि आयोग सत्ताधारी पार्टी के दबाव में काम कर रहा है और 'वोट चोरी' जैसी घटनाएं देशभर में हुई हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन छेड़ते हुए बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की है। इस यात्रा में विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल हैं और जनता से सीधे संवाद किया जा रहा है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग भी देशभर के नागरिकों से 5 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछने की तैयारी कर रहा है। आयोग के इस कदम का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना और इस प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाना है।

चुनाव आयोग के सवाल इस प्रकार हैं:

मतदाता सूची की गहन जांच होनी चाहिए कि नहीं?

⁠मरे हुए लोगों के नाम हटाने चाहिए कि नहीं? ⁠

जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दो या अधिक जगह पर हैं, उनके नाम एक ही जगह पर होने चाहिए कि नहीं? ⁠

जो लोग दूसरी जगह जा बसे हैं, उनके नाम हटाने चाहिए कि नहीं?

⁠विदेशियों के नाम हटाने चाहिए कि नहीं?

इसके बाद कहा गया है, "अगर उत्तर 'हां' में है, तो फिर चुनाव आयोग को मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के इस कठिन कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दीजिए।"

बता दें, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाए हैं। इसके जवाब में आयोग ने नेता प्रतिपक्ष से हलफनामा दायर करने के लिए कहा है। आयोग ने कहा कि या तो राहुल हलफनामा दायर करें, या फिर देश से माफी मांगे। राहुल ने इससे मना कर दिया था। वे हाल ही में एसआईआर के मुद्दे पर आयोग को घेर रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पांच सवाल पूछे थे। उनके सवाल इस प्रकार थे: विपक्ष को डिजिटल मतदाता सूची क्यों नहीं दी जा रही? आप क्या छिपा रहे हैं? सीसीटीवी और वीडियो साक्ष्य मिटाए जा रहे हैं - क्यों? किसके आदेश पर? फर्जी वोटिंग और मतदाता सूची में हेरफेर - क्यों? विपक्षी नेताओं को धमकाना और डराना - क्यों? हमें यह स्पष्ट बताएं - क्या चुनाव आयोग अब भाजपा का एजेंट बन गया है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें