मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में सियासी बदलाव के बीच चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर लगे पोस्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में सियासी बदलाव के बीच चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर लगे पोस्टर

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में सियासी बदलाव की आहट के बीच अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उनके कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई जा रही है।

इस मांग को लेकर बिहार भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं। दरअसल, एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के कार्यकर्ताओं द्वारा इससे पहले भी इस तरह की मांगें उठाई जाती रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद यह तय हो गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली होगी।

इस बीच, चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग के बाद सियासी तापमान बढ़ गया है। भाजपा कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है – 'ना दंगा, ना फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो।

पोस्टर में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर अपील की गई है। इसमें लिखा गया है – 'सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल।' पोस्टर में चिराग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'हनुमान' बताए जाने की बात भी लिखी गई है।

पोस्टर में लिखा गया है – 'मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज।

' पोस्टर के अंत में यह भी अपील की गई है कि बिहार मांगे चिराग, वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का। एनडीए की होगी सरकार, सीएम होगा सिर्फ चिराग, सिर्फ चिराग।

इस पोस्टर में 'बिहार फर्स्ट- बिहारी फर्स्ट' भी लिखा गया है।

बताया जा रहा है कि ये पोस्टर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शेखपुरा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगवाए गए हैं। इस पोस्टर के जरिए लोजपा (रामविलास) यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि बिहार में एनडीए की सरकार में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाया जाए। इससे पहले पार्टी के सांसद अरुण भारती भी चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जता चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें