मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

कमजोर मानसून के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, 6 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
कमजोर मानसून के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, 6 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन फिलहाल इसकी रफ्तार कमजोर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से काफी राहत मिली है।

हालांकि, अब तक ऐसी तेज और व्यापक बारिश नहीं हुई है, जिसका इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं। बारिश कम होने के कारण उमस का असर भी बना हुआ है, लेकिन तापमान में आई उल्लेखनीय गिरावट से मौसम पहले की तुलना में काफी सुहावना महसूस किया जा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 6 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार सुबह से लेकर रात तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। दोपहर, शाम और रात के समय भी हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है।

इसके बाद 7 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत तथा न्यूनतम 75 प्रतिशत रहेगी। मौसम विभाग ने इस दिन गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

8 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

9 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने इस दिन भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है और फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 10 जुलाई को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

वहीं, 11 जुलाई तक मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दिन आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, इसलिए अधिकांश क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश ही देखने को मिल रही है। यदि आगामी दिनों में मानसूनी सिस्टम मजबूत होता है तो तेज और व्यापक वर्षा की संभावना बढ़ सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें