मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइली दूतावास के बाहर आत्मदाह करने वाले अमेरिकी वायुसैनिक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कहा- अब नरसंहार में शामिल नहीं होगा वह

वाशिंगटन,

27 फरवरी। अमेरिका में स्थित इजराइली दूतावास के बाहर आत्मदाह

करने वाले अमेरिकी वायुसैनिक की सोमवार को मौत हो गई। वायुसेना कर्मी ने

रविवार को यहां स्थित इजराइली दूतावास के बाहर यह कहते हुए खुद को आग लगा

ली कि वह ‘‘अब नरसंहार में शामिल नहीं होगा।’’

मेट्रोपॉलिटन

पुलिस विभाग ने बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय आरोन बुशनैल के रूप में

हुई। एक अधिकारी ने बताया कि वायुसेना कर्मी रविवार को अपराह्न एक बजे से

कुछ देर पहले दूतावास पहुंचा और वीडियो स्ट्रीमिंग मंच ‘ट्विच’ पर उसने

‘लाइव-स्ट्रीमिंग’ (सीधा प्रसारण) शुरू कर दी। अधिकारियों का मानना है कि

व्यक्ति ने लाइवस्ट्रीम शुरू करने के बाद अपना फोन नीचे रखा और फिर खुद पर

ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। आग लगाते समय वायुसेना कर्मी ने कहा

कि वह “अब नरसंहार में शामिल नहीं होगा।’’

यह घटना तब हुई,

जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दक्षिणी गाजा शहर रफह में एक

सैन्य अभियान के लिए कैबिनेट की मंजूरी मांग रहे हैं, जबकि एक अस्थायी

संघर्ष विराम समझौते पर भी बातचीत चल रही है। हालांकि, गाजा में इजराइल के

सैन्य हमले की आलोचना हुई है। इजराइल पर फलस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार के

आरोप भी लगाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें