मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका ने अपने नागरिकों को मणिपुर, जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाशिंगटन,। अमेरिका ने भारत की यात्रा पर जाने वाले अपने नागरिकों

को मणिपुर और जम्मू-कश्मीर के साथ भारत-पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों

और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी न जाने की सलाह दी गई है।

भारत

के लिए संशोधित यात्रा परामर्श में अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि

अपराध,आतंकवाद और नक्सलवाद के कारण भारत में अधिक सावधानी बरती जानी चाहिए।

कुछ क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है। कुल मिलाकर भारत को लेवल दो पर रखा

गया है। लेकिन देश के कई हिस्सों को लेवल चार पर रखा गया है जैसे जम्मू और

कश्मीर, भारत-पाकिस्तान सीमा, मणिपुर और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ

हिस्से।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि आतंकवाद और नागरिक अशांति

के कारण केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और

इसकी राजधानी लेह को छोड़कर), सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण

भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के भीतर, नक्सलवाद, उग्रवाद के कारण

मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों तथा हिंसा और अपराध के कारण मणिपुर की

यात्रा ना करें।

परामर्श में नागरिकों को आतंकवाद और हिंसा के

कारण पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा पर पुनर्विचार करने की सिफारिश की गई

है। यात्रा परामर्श में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों की रिपोर्ट के

अनुसार बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यौन

उत्पीड़न जैसे हिंसक अपराध पर्यटक स्थलों और अन्य स्थानों पर हुए हैं।

आतंकवादी कभी भी हमला कर सकते हैं। वे पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों,

बाजारों, शॉपिंग मॉल और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हैं।

विदेश

विभाग ने कहा कि अमेरिकी सरकार के पास ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिकी

नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की सीमित क्षमता है। ये क्षेत्र

पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिमी पश्चिम बंगाल तक

फैले हुए हैं। इसलिए अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को इन क्षेत्रों की

यात्रा करने के लिए विशेष अनुमति लेनी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें