मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

ताइवान को 36 करोड़ डॉलर के हथियार देगा अमेरिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वॉशिंगटन,

20 जून (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने मंगलवार को

ताइवान को 36 करोड़ डॉलर के नए हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी है। इसमें

291अल्टियस-600एम सिस्टम शामिल है। इस प्रणाली में युद्धक हथियारों के साथ

लैस मानवरहित विमान या ड्रोन शामिल हैं। अमेरिका के इस दावे से चीन की

टेंशन बढ़ गई है।

इसके अलावा ताइवान को अधिक रेंज वाले 720

स्विचब्लेड ड्रोन और मिसाइल भी दिए जाएंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है

कि यह ताइवान की सुरक्षा में सुधार करने में मदद करेगा और क्षेत्र में

राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन और आर्थिक प्रगति बनाए रखने में सहायता

करेगा।

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने बुधवार को

ताइपे में ताइवान को नवीनतम हथियार बिक्री को मंजूरी देने के लिए अमेरिका

को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मंजूरी ताइवान स्ट्रेट में

शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद करती हैं।

उन्होंने कहा

कि भविष्य में भी हम ताइवान की राष्ट्रीय रक्षा ताकत को मजबूत करना जारी

रखेंगे। चाहे इसके लिए सैन्य खरीद का सहारा लेना पड़े। वहीं, अमेरिकी विदेश

मंत्रालय के बयान में दावा किया गया कि नवीनतम हथियार हस्तांतरण से

क्षेत्र में सैन्य संतुलन प्रभावित नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें