मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में फिलिस्तीन समर्थकों ने भवनों पर कब्जा किया, पुलिस बुलानी पड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन )। अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक भवनों में

फिलिस्तीन समर्थकों ने कब्जा कर लिया है। हालात को काबू करने के लिए पुलिस

बुलानी पड़ी है। पुलिस ने हिंसा से निपटने के लिए सैकड़ों फिलिस्तीन समर्थक

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में हालात की भयावहता पर विस्तार से

चर्चा की है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,

अमेरिकी शैक्षणिक परिसरों में बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए पुलिस बुलाई गई

है। लगभग सारे अमेरिका में यही हालात है। फिलिस्तीन समर्थक

प्रदर्शनकारियों ने डेरा डाल दिया है। कई शैक्षणिक भवनों को अपने कब्जे में

ले लिया है। वह यहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। इन परिसरों में पुलिस

दाखिल हो चुकी है। लॉस एंजिल्स का कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय हिंसक

झड़पों का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है।

रिपोर्ट में कहा

गया है कि लगभग 200 प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उस भवन को निशाना बनाया

जहां फिलिस्तीनी समर्थक जमे हुए हैं। इस समूह ने भवन को गिराने का प्रयास

किया। यहां कई घंटे तक दोनों पक्षों में भीषण टकराव हुआ। दोनों पक्ष भिड़

गिए और एक-दूसरे पर रसायनों का छिड़काव किया।

इस हालात पर

मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि न्यूयॉर्क में लगभग 300 प्रदर्शनकारियों को

गिरफ्तार किया गया। इनमें कोलंबिया के छात्र भी शामिल हैं। कोलंबिया स्कूल

के अध्यक्ष ने पुलिस से स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी होने तक परिसर में रहने

का आग्रह किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग दो

सप्ताह में अमेरिकी परिसरों में 1,600 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत

में लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें