मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान को हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार, बाइडेन प्रशासन ने शीर्ष सैन्य कमांडर को इजराइल भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन । ईरान के हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार है।

ईरानी हमले की बढ़ती आशंका के बीच कल अचानक एक अमेरिकी शीर्ष सैन्य कमांडर

को बाइडेन प्रशासन ने इजराइल भेजा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजराइल

भेजे गए इस सैन्य कमांडर ने वहां के शीर्ष अधिकारियों के साथ ईरान को माकूल

जवाब देने के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने

अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान बार-बार

सीरिया में एक अप्रैल को हुए हमले के लिए इजराइल को दंडित करने की कसम खा

रहा है। इस हमले में कई वरिष्ठ ईरानी कमांडर मारे गए थे। अमेरिकी

अधिकारियों ने कहा है कि वह ईरान के किसी भी तरह के हमले को जवाब देने के

लिए तैयार है। इजराइल ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है।

अमेरिकी

अधिकारियों ने कहा है कि ईरान के हमले की स्थिति में बाइडेन प्रशासन

मजबूती के साथ इजराइल के साथ है। इस बीच ईरान को शांत करने के लिए अमेरिका

ने चीन और मिस्र जैसे देशों से भी बात की है। इजराइली रक्षामंत्री योव

गैलेंट ने अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बातचीत की और कहा कि

अगर ईरान उनके देश पर हमला करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें