मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिकी एनएसए ने कहा, भारत रूस के साथ अपने रिश्ते छोड़ने वाला नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन,

21 जुलाई (हि. स.)। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा

कि भारत रूस के साथ अपने रिश्ते को छोड़ने वाला नहीं है। यह बात उन्होंने

पीएम मोदी की रूस यात्रा के जवाब में कही थी। इससे पहले सुलिवन ने कहा कि

सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों के संबंध

में भारत के साथ बातचीत सम्मानजनक और प्रभावी रही, क्योंकि यह बंद दरवाजों

के पीछे हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर भारत के साथ

रचनात्मक बातचीत की है।

सुलिवन शुक्रवार को कोलोराडो में एस्पेन

सिक्योरिटी फोरम में पन्नू की हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों पर एक

सवाल का जवाब दे रहे थे।

भारत द्वारा रूस के साथ सैन्य और

प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा करने का कोई ठोस सुबूत नहीं है। उन्होंने जोर

देकर कहा कि मॉस्को चीन का जूनियर भागीदार बन गया है। जरूरी नहीं कि वह

भविष्य में किसी आकस्मिक स्थिति में भारत का महान और विश्वसनीय मित्र बने।

सुलिवन

ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हम इस बात के ठोस

सुबूत देखते हैं कि भारत रूस के साथ अपने सैन्य और प्रौद्योगिकी संबंधों

को गहरा कर रहा है। मुझे उस यात्रा से कोई ठोस सुबूत नहीं मिला कि यह गहरा

हो रहा था। मैंने उस स्थान पर कोई उपलब्धि नहीं देखी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें