मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, फिर से राष्ट्रपति बना तो कैपिटल हिल दंगों के 'बंधकों' को करूंगा आजाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है

कि अगर वो एक बार फिर राष्ट्रपति बनते है तो वह पद संभालने के पहले दिन ही

कैपिटल हिल दंगों के मामले में जेल में बंद लोगों को रिहा कर देंगे।

कैपिटल

हिल दंगों के आरोपितों को बंधक करार देते हुए ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति

बनने के बाद दक्षिणी सीमा को बंद करना भी उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है। ट्रंप ने सोमवार

देररात इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि आपके अगले राष्ट्रपति के रूप

में मेरा पहला कार्य सीमा को बंद करना और छह जनवरी को गलत तरीके से जेल

में बंद किए गए बंधकों को मुक्त करना होगा।

अमेरिकी न्याय

विभाग के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव हारने और बाइडन की जीत

की वैधता का विरोध करने के लिए दंगाइयों द्वारा इमारत पर हमला करने पर यूएस

कैपिटल के उल्लंघन से जुड़े अपराधों के लिए लगभग सभी 50 अमेरिकी राज्यों

के लिए 1350 लोगों पर आरोप लगाए गए। इनमें से कम से कम 560 प्रतिवादियों को

सजा मिली और कम से कम 335 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें