मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका: क्या तुम ठीक हो, दोस्त? सुनते ही भारतीय मूल के मोटेल मालिक के सिर में मार दी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेरिका: क्या तुम ठीक हो, दोस्त? सुनते ही भारतीय मूल के मोटेल मालिक के सिर में मार दी गोली

नई दिल्ली। अमेरिका के पिट्सबर्ग में भारतीय मूल के एक शख्स की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी स्टेनली को गिरफ्तार कर लिया।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। मोटेल के मालिक राकेश एहागाबन को बिल्कुल नजदीक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

राकेश की उम्र 51 साल थी और वह रॉबिन्सन टाउनशिप में मोटल चलाते थे। स्टेनली यूजीन (37) ने राकेश के सिर पर गोली मारी। दरअसल, स्टेनली का एक महिला के साथ मोटेल की पार्किंग को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इस दौरान राकेश बाहर आए और आरोपी से पूछा कि 'क्या तुम ठीक हो, दोस्त?'

यह सुनते ही स्टेनली ने राकेश के सिर में गोली मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

अमेरिकी पुलिस की ओर से साझा जानकारी के अनुसार आरोपी महिला और एक बच्चे के साथ करीब दो हफ्ते से पिट्सबर्ग के मोटल में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार राकेश को गोली मारने से पहले आरोपी ने अपने साथ वाली महिला को भी गोली मारी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला काले रंग की सेडान में एक बच्चे के साथ बैठी थी, तभी हमलावर ने उसकी गर्दन पर गोली चला दी।

गोली लगने के बाद घायल महिला दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) डिक कर्निक टायर एंड ऑटो सर्विस सेंटर पहुंची। वहां से पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

4 अक्टूबर को हैदराबाद के भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की टेक्सास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम काम करते थे और टेक्सास में ही डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे।

इसी तरह सितंबर के महीने में एक मामला सामने आया था, जब टेक्सास में पत्नी और बेटे के सामने भारतीय मूल के मोटेल मैनेजर चंद्र मौली 'बॉब' का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। आरोपी और चंद्र मौली के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर बहस हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें